Sardarshahar Election Voating | सरदारशहर उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Sardarshahar Election Voating | सरदारशहर उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू | Sardarshahar By Election | सरदारशहर उपचुनाव | Sardarshahar Election bjp candidate | Sardarshahar election result | सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव |  Sardarshahar assembly by-election | sardarshahar Assembly Election Result 2022 | सरदार शहर विधानसभा चुनाव परिणाम | राजस्थान चुनाव रिजल्ट | Rajasthan Chunav Results |

Sardarshahar Election voating: राजस्थान में चुनावों का दौर हुवा शुरू राजस्थान के सरदारशहर उपचुनाव के लेकर सियासत चालू हो गयी है सात बार के विधायक पं. भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई चूरू के सरदारशहर सीट के उप चुनाव के लिए आज वोटिंग हो गयी है आगमी आने वाले दिनों में Sardarshahar assembly election result को लेकर काफी दिलचस्प रहेगी।

 

Rajasthan Sardarshahar Election Voating

 कांग्रेस ने भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया है, जबकि भाजपा से पूर्व विधायक अशोक पींचा मैदान में हैं। रालोपा के लालचंद मूंड मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं। एक दिन पहले सरदारशहर के मुख्य बाजारों में चहल-पहल

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा (Ashok Kumar Pincha) को उम्मीदवार बनाया है. वे वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीतकर विधायक रहे हैं. शेखावाटी इलाके की चुरू (Churu) लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इस सीट पर कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) का निधन होने के कारण उपचुनाव हो रहा है.

सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र चुनाव रिजल्ट 2018 में क्या हुवा

2018 में, सरदारशहर विधान सभा क्षेत्र में कुल 269351 मतदाता थे। वैध मतों की कुल संख्या 205747 थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा जीते और इस सीट से विधायक बने। उन्हें कुल 95282 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार कुल 78466 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह 16816 मतों से हार गए।

भंवरलाल शर्मा ने पिछले चुनाव में अशोक पिंचा को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। सरदार शहर में भंवर लाल की मृत्यु के बाद उप चुनाव होने जा जा रहा है। जिसमें कांग्रेस भंवर लाल के बेटे अनिल शर्मा को चुनाव लड़ायेगी।

Sardarshahar assembly election Voating 2023

Sardarshahar Election Voating

 

अनिल शर्मा (कांग्रेस)

  • पिता पं. भंवरलाल शर्मा कद्‌दावर नेता थे। उनकी सियाासी विरासत बचाने की चुनौती।

अशोक पींचा (भाजपा)

  • एक बार विधानसभा चुनाव जीते, 4 बार हारे। अब सियासी अस्तित्व बचाने की चुनौती।

लालचंद मूंड (रालोपा

  • 2008 में बसपा से लड़े। अब पहचान बनाने की चुनौती है। 

चुनावी आंकड़ों पर गौर करें तो सरदारशहर विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, यही वजह है कि 2013 में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद भी सरदारशहर सीट कांग्रेस के खाते में गई थी. ऐसे में बीजेपी के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार बीजेपी कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं. दरअसल इसकी एक वजह यह भी है की सरदार शहर सीट पर अब तक 15 चुनाव हो चुके हैं जिनमें से कांग्रेस पार्टी 9 बार इस सीट पर कब्जा कर चुकी है. बीजेपी सिर्फ दो ही बार सरदार शहर सीट पर चुनाव जीत पाई है. ऐसे में बीजेपी के सामने कांग्रेस के किले को भेद पाना आसान काम नहीं होगा.

यह भी पढ़े

Rajasthan Sardarshahr Assembly Seat Election | सरदारशहर विधानसभा सीट चुनाव 5 दिसम्बर को

Rajasthan Youth Budget 2023 | युवाओं व छात्रों को समर्पित होगा अगला बजट

Rajasthan Panchayat Election | राजस्थान पंचायत चुनाव 25 नवम्बर से शुरू

बेनीवाल के जाट उम्मीदवार से बीजेपी को हो सकता है नुकसान

सरदारशहर विधानसभा सीट में कुल वोटर 2.89 लाख हैं। इनमें जाट मतदाता सबसे ज्यादा हैं। 65 हजार के करीब जाट वोटर्स हैं, 30 हजार ब्राह्मण, 25 हजार राजपूत व 15 हजार मुस्लिम हैं। रालोपा ने जाट प्रत्याशी ही मैदान में उतारा है। जाट मतदाताओं की संख्या काे देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पार्टी के सांसद राहुल कस्वां के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है, क्योंकि रालोपा के हनुमान बेनीवाल ने इन वोटर्स काे मोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

 

Sardarshahar election result 2022 को लेकर कांग्रेस का जीत का दावा

सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने जीत का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि आगामी 5 दिसंबर को सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनावी मुकाबले के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है. इस उपचुनाव में गहलोत सरकार के सुशासन और कांग्रेस की जीत होगी.

 

अन्य लोगों को शेयर करे

Leave a Comment