Rajasthan Youth Budget | Rajasthan budget 2023 in hindi | राजस्थान का अगला बजट युवाओं, छात्रों को समर्पित | राजस्थान युथ बजट 2023 | Youth Budget Rajasthan news
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने आगामी वित्त वर्ष के बजट के लिए आम जनता से सुझाव मांगे हैं. वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि आगामी वित्त 2023-24 का बजट युवा वर्ग को समर्पित करने का निर्णय किया गया है. आम जनता अगले बजट को लेकर 31 दिसंबर तक अपना सुझाव भेज सकते हैं.
अगर आप भी राजस्थान के युथ बजट में अपना योगदान देना चाहते है तो सरकार को आप सुजाव दे सकते है।
Rajasthan Budget 2023-24: नवंबर महीने में सीएम अशोक गहलोत ने पहली प्री-बजट बैठक ली। सचिवालय में स्वयंसेवी संगठनों, सिविल सोसायटी तथा उपभोक्ता फोरम के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद को संबोधित किया
Rajasthan Youth Budget 2023- 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश और प्रदेश की प्रगति का आधार हैं. युवाओं की रचनात्मक सोच, ऊर्जा एवं क्षमता से देश के विकास को नए आयाम दिए जा सकते हैं. राजस्थान सरकार युवाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संबल योजना, डिजी फेस्ट, राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक, राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांसड टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस जैसे निर्णय इस दिशा में बड़े कदम हैं.
Youth Budget Rajasthan overviews
बजट का नाम | Rajasthan Youth Budget |
विभाग | राजस्थान विभाग |
किसके द्वारा की गई | अशोक गहलोत जी के द्वारा |
बजट का प्रकार | राजस्थान युथ बजट |
लाभार्थी | युवाओं, छात्रों को समर्पित |
सुझाव का प्रकार | Online/Offline |
उद्देश्य | युवाओं की रचनात्मक सोच, ऊर्जा एवं क्षमता से देश के विकास को नए आयाम देना |
युवाओं एवं छात्रों की भावना के अनुरूप तैयार होगा Rajasthan Youth Budget
अब एक कदम और बढ़ाते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट युवा वर्ग को समर्पित करने का निर्णय लिया गया है। आपके सुझाव बजट निर्माण में हमारे लिए महत्वपूर्ण है। गत बजट के लिए भी लगभग 45 हजार सुझाव प्राप्त हुए थे। आप सबके सुझाव आमंत्रित है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 10, 2022
राज्य सरकार इस बार का बजट युवाओं एवं छात्रों की भावना के अनुरूप तैयार करने जा रही है। सरकार ने हमेशा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रगतिशील सोच के साथ फैसले लिये हैं। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के लागू होने के चलते ही गरीब एवं वंचित वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठा है।
यह भी देखे
Rajasthan Jodhpur Digifest Job Fair | 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Rajasthan Sardarshahr Assembly Seat Election | सरदारशहर विधानसभा सीट चुनाव 5 दिसम्बर को
Rajasthan Panchayat Election | राजस्थान पंचायत चुनाव 25 नवम्बर से शुरू
Rajasthan New District Name | राजस्थान में 6 नये जिले बना सकती है सरकार
Rajasthan youth budget 2023 के लिए सुझाव कब तक दे सकते है
गहलोत के अनुसार, अब एक कदम और बढ़ाते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट युवा वर्ग को समर्पित करने का निर्णय किया गया है. आपके सुझाव बजट निर्माण में हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं. गत बजट के लिए भी लगभग 45 हजार सुझाव प्राप्त हुए थे. आप सबके सुझाव आमंत्रित हैं. सुझाव 31 दिसंबर तक भेजे जा सकते हैं.
12 घंटों में आये लगभग 21 हजार सुझाव
योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में विभिन्न संगठन द्वारा दिए गए फीडबैक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। NGOs, सिविल सोसायटी, उपभोक्ता फोरम के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं जिन्हें बजट में शामिल कर क्रियान्वित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं सरकार की ओर से मांगे गए सुझाव में 12 घंटों में ही प्रदेशवासियों से लगभग 21 हजार सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।
4 thoughts on “Rajasthan Youth Budget 2023 | युवाओं व छात्रों को समर्पित होगा अगला बजट”