राजस्थान पंचायत चुनाव | Rajasthan Panchayat Election | राजस्थान पंचायत चुनाव की ताजा खबर | राजस्थान पंचायतीराज एवं नगरीय उप चुनाव | panchayat samiti election | state election commission
राजस्थान में 25 नवंबर को होगा पंचायत चुनाव, 35 सरपंच और 465 पंचों के लिए होगा मतदान
राजस्थान निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज एवं नगरीय उप चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंचायती राज के उपचुुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर से नामांकन दाखिल होंगे। मतगणना 27 को होगी।
Rajasthan News: 13 नगरीय निकायों में 14 वार्ड पार्षदों के लिये नामांकन 10 से 14 नवंबर तक भरे जाएंगे. चुनाव का परिणाम 27 नवंबर को जारी किया जाएगा. जानें पूरा शेड्यूल.
Rajasthan Panchayat Election News : राजस्थान निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज एवं नगरीय उप चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंचायती राज के उपचुुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर से नामांकन दाखिल किए जांएगे। मतगणना 27 नवंबर को होगी।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के नगरीय निकायों में 14 सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 नवंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। सुबह 10.30 बजे अपरान्ह 3 बजे तक रविवार को छोड़कर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 15 नवंबर को साढ़े 10 बजे से नामांकन पत्रों की संविक्षा होगी। 17 नवंबर अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 18 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 25 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 27 नवंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी। उप चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे।
राजस्थान के 14 पंचायत समिति सदस्यों, 35 सरपंच, 47 उपसरपंच और 465 पंचों के लिए चुनाव 25 नवंबर को होगा. इस चुनाव का परिणाम 27 नवंबर को आएगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदान के कार्यक्रम की घोषणा की. राज्य निर्वाचन आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव चित्रा गुप्ता ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया.
- 10 नवंबर – अधिसूचना जारी होगी
- 14 नवंबर- सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भरे जा सकेंगे नामांकन
- 15 नवंबर- नामांकन पत्रों की जांच
- 16 नवंबर- 3 बजे तक नाम ले सकेंगे वापस, इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन
- 25 नवंबर- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा
- 27 नवंबर- सुबह 9 बजे से पंचायत मुख्यालय पर मतगणना
- 28 नवंबर- उप प्रधान का चुनाव होगा
यह भी पढ़े
Rajasthan New District Name | राजस्थान में 6 नये जिले बना सकती है सरकार
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 | राजस्थान में शहरी ओलंपिक खेल 26 जनवरी से शुरु
Rajasthan Assembly Election 2023 | राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का दौरा
Pension Satyapan kaise kare Mobile Se | Rajssp Pansion Verification कैसे करे
- 17 नवंबर- अधिसूचना जारी होगी
- 19 नवंबर- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भर सकेंगे नामांकन
- 20 नवंबर- 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन
- 25 नवंबर- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान
- 25 नवंबर – मतदान समाप्ति के बाद होगी मतगणना
- 26 नवंबर- उप सरपंच का चुनाव
पंचायत समिति सदस्यों और सरपंच के उप चुनाव ईवीएम के माध्यम से होंगे. इसके साथ ही वार्ड पंच के चुनाव मतपेटियों से कराए जाएंगे. मतदाता 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से मतदान कर सकता है. उप चुनाव से संबंधित क्षेत्रों में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक रहेगी.
प्रदेश में 31 जुलाई तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए 14 सदस्यों के पदों के लिए उप चुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए उप चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बारां जिले में नगर पालिका अंता वार्ड नंबर 3,नगर पालिका छबड़ा वार्ड नंबर 15, बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 5, बूंदी नगर पालिका के वार्ड नंबर 54, चित्तौड़गढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 28, चूरू जिले की नगरपालिका सरदारशहर वार्ड नंबर 32, दौसा की लालसोट नगरपालिका के वार्ड नंबर 30, जयपुर नगर निगम हैरिटेज के वार्ड नंबर 66, जैसलमेर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2, झुंझुनूं जिले की नगर पालिका चिड़ावा वार्ड नंबर 5, जोधपुर जिले की नगरपालिका फलौदी वार्ड नंबर 31, करौली जिले की नगर पालिका करौली वार्ड नंबर 7, कोटा जिले की नगरपालिका रामगंजमंडी वार्ड नंबर 10 और श्रीगंगानगर जिले की नगरपालिका पदमपुर वार्ड नंबर 21 में उप चुनाव कराए जाएंगे.
- 10 नवंबर – अधिसूचना जारी होगी
- 14 नवंबर- सुबह 10.30 बजे से शाम 3 बजे तक भरे जा सकेंगे नामांकन
- 15 नवंबर- नामांकन पत्रों की जांच
- 17 नवंबर- 3 बजे तक नाम ले सकेंगे वापस
- 18 नवंबर- चुनाव चिन्हों का आवंटन
- 25 नवंबर- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा
- 27 नवंबर- सुबह 9 बजे से पंचायत मुख्यालय पर मतगणना
निष्कर्ष
ऐसी ही राजस्थान की बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे ग्रुप से जुड़े। ओर राजस्थान की हर महत्वपूर्ण जानकारी पाये। आज के समाचार में हमने आपको Rajasthan Panchayat Election चुनाव के बारे में जानकारी प्रदान की।
Rajasthan Panchayat Samiti Election importants links
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram Group | Click Here |
Quick Links | General Information |
1 thought on “Rajasthan Panchayat Election | राजस्थान पंचायत चुनाव 25 नवम्बर से शुरू”