Rajasthan Holi Mahotsav 2023 | International Holi Festival | अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव | पुष्कर होली महोत्सव | राजस्थान होली 2023
Rajasthan Holi 2023 Special: फाल्गुन का महीना शुरु हो गया है, और लोग होली के त्यौहार (Holi Festivals) की तैयारियां कर रहे हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर ख्याति प्राप्त कर चुके पुष्कर की होली (Pushkar Ki Holi) का अपना अलग ही आनंद है। यहां के लोग होली हर्ष और उल्लास के इस त्यौहार को मनाया जाता है। वहीं अगर आप हर बार घर पर होली का त्यौहार मनाते हैं तो इस बार आप भी पुष्कर हो आइए, क्योंकि अगर यहां की होली नहीं देखी तो दुनिया में क्या देखा। अपनी इस बार की होली को और मजेदार बनाने के लिए दोस्तों के साथ एक छोटा ट्रिप प्लान करें।
राजस्थान (Rajasthan) के एक छोटा शहर पुष्कर (Pushkar) जो अपनी संस्कृति और होली दोनों के लिए जाना जाता है। हर साल होली के दिन यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। वराह घाट (Varah Ghat) और ब्रह्म चौक (Brahm Chowk) पर इस दिन कई आयोजन होते हैं, जहां विशेष तौर पर भीड़ इकट्ठा होती है। पर्यटक स्थानीय निवासियों के साथ खूब होली खेलते हैं। इस मौके पर क्या आम क्या खास सभी इस त्यौहार में सराबोर होते हैं। वहीं कई लोग डीजे की धुन पर झूमते नजर आते हैं।
Rajasthan Holi Mahotsav 2023: इस वर्ष 7-8 मार्च को होली का त्योहार है। होली दो दिन का पर्व होता है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन होती है और अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। पूरे देश में ही होली का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। होली को लेकर सभी के अपने रीति रिवाज और परंपराएं होती हैं। भारत का एक शहर ऐसा भी है, जहां विश्व स्तर के होली महोत्सव का आयोजन होता है। होली महोत्सव प्रतिवर्ष लगता है, जिसमें देश दुनिया के लोग शामिल होते हैं और भारतीय परंपरा व त्योहार का आनंद उठाते हैं। इस वर्ष चार दिन का होली महोत्सव लग रहा है। अगर आप भी अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो यहां आपको होली महोत्सव की शुरुआत की तारीख, जगह, शामिल होने का तरीका और पूरे सफर की जानकारी दी जा रही है।
राजस्थान होली महोत्सव का आयोजन कहां हो रहा?

प्रतिवर्ष होली महोत्सव का आयोजन राजस्थान के अजमेर में पुष्कर में होता है। पुष्कर हिंदू तीर्थ स्थल है। यहां भगवान ब्रह्मा का मंदिर है, जो पूरे देश में एकमात्र भगवान ब्रह्म का मंदिर है। होली महोत्सव पुष्कर के लाबेला होली मंडल के तत्वाधान में वराह घाट पर होगा।
International Holi Festival Rajasthan कब से है?
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन 4 मार्च से हो रहा है, जो कि 7 मार्च 2023 तक रहेगा। इस दौरान महोत्सव में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन, महाआरती, भजन संध्या का आनंद उठा सकेंगे।
4 मार्च को महाआरती और भजन संध्या होगी, वहीं 5 मार्च को कैमल और हाॅर्स शो, नगाड़ा वादन, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकते हैं। 6 मार्च को चंग, कच्ची घोड़ी, गैर नृत्य का मंचन और कई अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं आखिरी दिन 7 मार्च को गुलाल की होली और बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा।
Rajasthan Holi Mahotsav का मुख्य आकर्षण
होली महोत्सव में हाॅलीवुड और बाॅलीवुड के कलाकार शामिल हो रहे हैं। संगीतकार हरीहरन, गायिका अनुराधा पौडवाल और अमित त्रिवेदी होली महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे। वहीं पुष्कर में आप ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। भगवान ब्रह्म के मंदिर जा सकते हैं।
पुष्कर होली महोत्सव
दिल्ली से पुष्कर की दूरी 471 किलोमीटर है। अगर आप कैब या खुद की कार से ड्राइव करके जा रहे हैं तो लगभग 8 घंटे का सफर तय करना पड़ेगा। वहीं अजमेर और पुष्कर में रेलवे स्टेशन भी है, जहां पहुंचने के लिए ट्रेन का किराया 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में मिल जाएगा।