राजस्थान बजट 2023 में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और किसानों को क्या मिला जाने

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान बजट 2023 | Rajasthan budget 2023 in hindi pdf download | राजस्थान के बजट में क्या मिला | बजट में महिलाओं को क्या मिला? | बजट में युवाओं को क्या मिला | बजट में किसानों को क्या मिला | Rajasthan Education Budget 2023 | Rajasthan Budget 2023 Jobs | 

राजस्थान बजट 2023: राजस्थान गहलोत सरकार के कार्यकाल का पांचवां और आखिरी बजट शुक्रवार को पेश होगा। चुनावी बजट है, ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल भी हैं… जिनमे उनकी आस लगी हुवी है।

इस बार rajasthan Aam Budget 2023 बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है जिसके लिए राजस्थान सरकार पूरे राजस्थान में इसका प्रचार करवाया है चाहे वो स्कूल ,कॉलेज, ग्राम पंचायत, तहसील, ईमित्र सब को इसका लाइव प्रचार के लिए आदेश दिया है।

Rajasthan Budget 2023 Live School And Collage | कॉलेजों में भाषण का होगा Live प्रसारण

Rajasthan budget 2023 in hindi

राजस्थान के बजट में हर कोई कुछ न कुछ जानना चाहता है जिसकी पूरी तैयारी सरकार ने कर ली है।

  • महिलाएं जानना चाहती हैं बजट में उनके लिए क्या होगा?
  • युवा जानना चाहता है सीएम नई भर्तियों की घोषणा करेंगे या नहीं?
  • कारोबारियों का सवाल है, बजट में उन्हें क्या मिलेगा?
  • कृषि बजट में इस बात क्या खास होगा?
  • क्या होगा सस्ता और क्या महंगा?
  • नौकरीपेशा और मिडिल क्लास पूछ रहे हैं, बजट में उनकी कितनी मांगें पूरी होंगी?

अबकी बार rajasthan youth budget हो, राजस्थान कृषि बजट हो या राजस्थान महिला बजट हो सबको सौगातों का पिटारा मिलेगा।

Rajasthan Budget 2023 Update

 

*_गहलोत की बड़ी घोषणाएं-_*

⤵️⤵️⤵️⤵️⤵️⤵️

_- अगले साल से चिरंजीवी में मेडिक्लेम प्रति परिवार 10 से बढ़ाकर 25 लाख रुपए प्रति परिवार किया गया।_

_- खाद्य सुरक्षा परिवारों को मुफ्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। पैकेट में दाल, चीनी सहित राशन की सामग्री होगी। 3000 करोड़ खर्च होंगे।_

_- 500 रुपए में गैस सिलेंडर। 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर।_

_- घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना शुरू होगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।_

_*📚युवा-रोजगार*_

_- 500 करोड़ रुपए का युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।_

_- भर्तियां समय पर की जाएंगी। पेपर लीक को रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो पेपर लीक रोकने के कदम उठाएगी।_

_- हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे, 250 करोड़ की लागत आएगी।_

_- सभी भर्ती परीक्षाएं अब फ्री हाेंगी, भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।_

_- जिला मुख्यालयों पर 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे, परीक्षाओं में जाने वाले युवा इनमें रुक सकेंगे।_

_- मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना शुरू होगी, खुद का उद्योग लगाने के लिए 5 लाख तक की मार्जिन मनी दी जाएगी।_

_- जोधपुर, कोटा में नए प्लैनेटोरियम बनेंगे।_

*_📚स्वास्थ्य_*

_- ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी अब फ्री मिलेगी चिरंजीवी योजना, यानी उन्हें बीमा की राशि 850 रुपए नहीं देने पड़ेंगे।_

_- चिरंजीवी परिवारों को दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की घोषणा।_

_- प्रतापगढ़, जालौर, राजसमंद में मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार खुलवाएगी। इसके बाद राजस्थान के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।_

*_📚एजुकेशन_*

_- जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नॉलोजी शुरू होगा।_

_- ड्रोन स्टडी के लिए जयपुर में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा।_

_- कोटा में माइनिंग यूनिवर्सिटी बनेगी।_

_- स्किल यूनिवर्सिटी का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम पर होगा।_

_- नेट-स्लैट वाले शोधार्थियों को 20 हजार की स्कॉलरशिप मिलेगी।_

_- तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्स शुरू होंगे। नए आईटीआई कॉलेज शुरू होंगे।_

_- कालीबाई भील स्कूटी योजना में अब हर साल 30 हजार स्कूटी मिलेंगी।_

_- स्कूली बच्चों के लिए अब 75 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री होगी।_

_- छात्रों को आरटीई के तहत पहली से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान। 9वीं से 12वीं तक फीस सरकार भरेगी।_

_- स्कूली बच्चों को 560 करोड़ की लागत से अगले साल भी स्कूल यूनिफॉर्म सरकार देगी।_

_- 100 नए प्राइमरी स्कूल खुलेंगे, 300 स्कूलों को प्रमोट करेंगे। हर ब्लॉक पर सीनियर स्कूलों में चारों फैकल्टी उपलब्ध होंगी। नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल भी खुलेंगे।_

_- सभी जिलों में अब वेद विद्यालय खोले जाएंगे, पहले 16 में खोले थे, अब बाकी बचे 17 जिलों में भी वेद विद्यालय खुलेंगे_

राजस्थान बजट को लेकर जनता की आश

  • राजस्थान बजट में महिलाओं की मांग फ्री मोबाइल
  • किसानों की मांग कर्ज माफ
  • जनता की मांग नया जिला
  • युवाओं की मांग नोकरी
  • बुजुर्गों की मांग पैंशन योजना में बढ़ावा
  • श्रमिको की मांग नरेगा की मजदूरी बढ़े
  • गावो की मांग सरकारी समुदाय ओर बेहतर साधन 
  • शहरों की मांग ,साफ सफाई शिक्षा, 

निष्कर्ष

राजस्थान बजट सुबह आने वाला है जिसको लेकर अहम बाते बतायी है अब देखते है कल का बजट कितना खास होगा।

बजट की सम्पूर्ण जानकारी सबसे पहले पाये Rajasthan help के बजट ग्रुप पर अभी जॉइन करे

अन्य लोगों को शेयर करे

Leave a Comment