Olympics Game World Records | Rajasthan Olympic Game saptah grahan | शपथ शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेल
Olympics Game World Records: राजस्थान वालो के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही हे, कल राजस्थान एक नया इतिहास रचने वाला है। जहा एक साथ शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेल के खिलाड़ी शपथ ग्रहण में भाग लेंगे।
राजस्थान शपथ ग्रहण समरोह
राजस्थान में एक साथ शपथ लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। खेलों का आगाज होने पर प्रदेश के 59 लाख खिलाड़ी एक साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन शपथ लेंगे।
ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेल शपथ कैसे ले
यह रिकॉर्ड बनाने के लिए ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक के हर खिलाड़ी को जनाधार/आधार/मोबाइल नम्बर या प्लेयर आइडी पर लॉगिंग करना होगा। इसमें खिलाडि़यों का यूसीइइओ व पीइइओ सहयोग करेंगे। इस शपथ का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए पाली जिले के 1 लाख 98 हजार 257 खिलाड़ी भी सहभागी बनेंगे।
Olympics Game World Records ऐसा रहेगा कार्यक्रम
राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक के पहले पांच अगस्त को दिन सुबह 8 बजे खिलाड़ी व दर्शक आदि एकत्रित होंगे। इसके बाद दो मिनट में अतिथियों का परिचय करवाया जाएगा। जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी 8.05 बजे प्रतियोगिता का परिचय देंगे। मुख्य अतिथि 8:09 बजे सलामी लेंगे। ध्वजारोहण 8:11 बजे किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी मार्च पास्ट करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। प्रदेश में सुबह 9:21 से 9:23 बजे के बीच खिलाड़ी एक साथ शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाएंगे।
यह लेंगे शपथ
शपथ शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेल
खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाने के लिए मैं…निवासी जिला…शपथ लेता हूं कि मैंने खेल की भावना के साथ-साथ भाईचारा व सद्भाव रखते हुए राजीव गांधी ग्रामीण/ शहरी खेल-2023 में….खेल में भाग लिया है। भविष्य में भी सद्भावना व भाइचारे के साथ भाग लेकर इस मिशन को आगे बढ़ाऊंगा।