Khatu Shyam Mandir Rajasthan Open | श्री खाटू श्याम मंदिर के दर्शन व यात्रा जाने

अन्य लोगों को शेयर करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Khatu Shyam Mandir Rajasthan Open | श्री खाटू श्याम मंदिर के दर्शन व यात्रा | Delhi to khatushyam shyam distance | खाटूश्याय मंदिर का कपाट कब खुलेगा | Khatu Shyam Mandir Open Time | Khatu Shyam Ji Mandir खुलने का समय | Khatu Shyam Mandir Open Date 2023 | कब खुलेगा खाटू श्याम का मंदिर? यहां जानें | Khatu Shyam Mandir Aaj Ke Darshan – खाटू श्याम मंदिर राजस्थान 

Khatu Shyam Mandir Rajasthan:खाटू श्याम मंदिर, जो राजस्थान राज्य के श्रीमद्भागवत क्षेत्र में स्थित है, भारत में एक प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल है। यह मंदिर श्री श्याम बाबा को समर्पित है, जिन्हें श्री कृष्ण के अवतार माना जाता है।

Rajasthan Khatu Shyam Mandir History 

Khatu Shyam Maharaj जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है| इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के साथ पांडव पुत्र भीम के पोते बर्बरीक की पूजा की जाती है| खाटू श्याम मंदिर पर हर साल फागुन महीने की एकादशी से पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है| इस मेले में देश-विदेश के श्रद्धालु खाटू श्याम महाराज जी का दर्शन करने आते है|

अगर आपने महाभारत देखा होगा तो आप जरूर पांडु पुत्र भीम के पोते बर्बरीक का नाम जानते होंगे, जिसने अपनी तप साधना से भगवान शिव को प्रसन्न किया था| भगवान शिव प्रसन्न होकर उसे तीन ऐसे बाण दिए थे, जिससे वह किसी भी को हरा सकता था| इसीलिए जब कौरव और पांडव के बीच युद्ध हुआ तो बर्बरीक पांडवों की तरफ से लड़ने की इच्छा जाहिर की|

लेकिन भगवान श्री कृष्ण जानते थे अगर बर्बरीक इस युद्ध में भाग लेगा तो पांडव आसानी से जीत जाएंगे, मगर यह धर्म विरुद्ध युद्ध माना जाएगा| इसीलिए भगवान श्री कृष्ण ब्राह्मण का वेश रखकर बर्बरीक से दान में उसका सिर मांग लेते हैं, बर्बरीक बिना देरी किए उस ब्राह्मण को अपना सिर दान कर देता है|

बर्बरीक द्वारा सिर दान किए जाने पर भगवान श्री कृष्ण अति प्रसन्न होते हैं और उसे वरदान देते हैं, कि तुम तीनों लोक में खाटू श्याम के नाम से जाने जाओगे| और तभी से बर्बरीक को खाटू श्याम जी महाराज के नाम से जाना जाने लगा|

खाटू श्याम मंदिर कहाँ है?

बाबा खाटू श्याम का मंदिर राजस्थान राज्य के सीकर जिले के रीगस टाउन के पास में स्थित हैं। आप बस, कार और ट्रेन के माध्यम से बाबा के दर्शन करने जा सकते हैं।

खाटू श्याम मंदिर जाने का समय

यदि आप खाटू श्याम मंदिर जाना चाहते हैं तो आप अक्टूबर से मार्च के बीच के महीने में कभी भी आ सकते हैं। क्योंकि खाटू श्याम का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है तो ऐसे में ग्रीष्म काल में वहां पर जाना आपके लिए सही नहीं होगा।

गर्मी के मौसम में राजस्थान के सभी जिलों का तापमान अधिक बड़ जाता हैं। अक्टूबर से मार्च का महीना सुहावना रहता है, इस कारण भक्तों का यहां पर आना जाना लगा रहता हैं।

 

बाबा खाटू श्याम की यह कथा सुनकर आपका भी खाटू श्याम जाने का कर रहा होगा | लेकिन अब आपको फिक्र करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है हम आपको खाटू श्याम जाने के सभी रास्तों से आपको अवगत करवाएंगे और यह भी बताएंगे कि आपके लिए कौन सा रास्ता बेहतर होगा |

खाटू श्याम मंदिर दर्शन का समय, Khatu Shyam Mandir Darshan Ka Samay

वर्ष 2023 के फाल्गुन लक्खी मेले के बाद मंदिर में दर्शनों के समय में बदलाव किए गए हैं। अब श्याम मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है।

खाटू श्याम मंदिर आरती का समय, Khatu Shyam Mandir Aarti Ka Samay

Delhi to khatushyam shyam distance

मंगला आरती : प्रातः 4:30 (गर्मी), प्रातः 5:30 (सर्दी)
श्रृंगार आरती : प्रातः 7:00 (गर्मी), प्रातः 8:00 (सर्दी)
राजभोग आरती : दोपहर 12:30 (गर्मी), दोपहर 12:30 (सर्दी)
संध्या आरती : शाम 7:30 (गर्मी), शाम 6:30 (सर्दी)
शयन आरती : रात्रि 10:00 (गर्मी), रात्रि 9:00 (सर्दी)

Khatu shaym jane ka rasta | खाटू  श्याम जाने  का रास्ता 

सड़क मार्ग : खाटू धाम पहुँचने  के लिए आप सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं अगर आपके अपना निजी वाहन है तो आप उससे जा सकते हैं नहीं है तो आप राजस्थान राज्य परिवहन निगम की बस में बैठकर  सफर का मज़ा ले सकते है और खाटू श्याम के दर्शन कर सकते हैं | जयपुर और सीकर जैसे प्रमुख स्थानों के लिए बस सेवा उपलब्ध है |

रेलमार्ग : अगर आप रेल से खाटू श्याम (Khatu Shyam) जाना चाहते  हैं तोआपको सबसे पहले रींगस जाना होगा क्योंकि रींगस खाटू श्याम मंदिर के सबसे नज़दीक रेलवे स्टेशन है | और उसके बाद आप खाटू श्याम पहुंचने के लिए बस की भी मदद ले सकते हैं |

वायु मार्ग : खाटू श्याम के सबसे पास जयपुर हवाई अड्डा है जो की लगभग 100 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है |

Delhi to khatushyam shyam distance दिल्ली से खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Mandir) की दुरी कितनी है ?

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बाबा खाटू श्याम मंदिर जाना चाहते हैं तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि दिल्ली से खाटू श्याम मंदिर कैसे जा सकते हैं और दिल्ली से खाटू श्याम मंदिर तक की दूरी कितनी है | आप दिल्ली से रेल के माध्यम से भी खाटू श्याम मंदिर पहुँच सकते हैं लेकिन आपको दिल्ली से रींगस रेलवे स्टेशन तक ही जाना होगा और उसके बाद आप बची दूरी बस या टैक्सी से पूरी कर सकते हैं |दिल्ली से खाटू श्याम (Khatu Shyam) की दुरी लगभग 260 किलोमीटर है और वहां तक पहुँचने में आपको लगभग 5 घंटे लग सकते हैं| 

 


अन्य लोगों को शेयर करे

Leave a Comment