सैनिक कल्याण बाेर्ड में ‘काॅमन सर्विस सेंटर’ की सुविधा शुरू, पूर्व सैनिकों के परिवार को मिलेगा लाभ

अन्य लोगों को शेयर करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सैनिक कल्याण बाेर्ड | आर्मी, नेवी और एयरफाेर्स के पूर्व सैनिक, उनके घरवाले और वीर नारियाें के लिए अच्छी खबर | अजमेर सैनिक कल्याण बोर्ड   ‘Common Service Center’ started in Sainik Welfare Board

Sainik Welfare Board Ajmer: जिले के आर्मी, नेवी और एयरफाेर्स के पूर्व सैनिक, उनके घरवाले और वीर नारियाें के लिए अच्छी खबर है। इन्हें अब किसी कार्य के लिए सरकारी दफ्तराें और बैंकाें के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उनका अब एक क्लिक में काम हाेगा। 

सैनिक कल्याण बाेर्ड में साेमवार से काॅमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ हुवा

Sainik Welfare Board Open Time | सैनिक कल्याण बाेर्ड खुलने का समय

 प्रतिदिन सुबह 9 से दाेपहर 2 बजे तक खुला रहेगा।

सैनिक कल्याण बाेर्ड में क्या कार्य होंगे

 सैनिक कल्याण बोर्ड में ये कार्य शामिल होंगे।

  • निशुल्क ई-श्रम कार्ड बनाने,
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना,
  • सामाजिक सुरक्षा योजना,
  • अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, डिफेंस पेंशनर (स्पर्श) पेंशन सत्यापन आदि सहित अन्य कार्य हाेंगे
  • आधार कार्ड बनाने के साथ उसमें करेक्शन भी यहीं से कराया जा सकेगा।

पूर्व सैनिक ही करेंगे काॅमन सर्विस सेंटर का संचालन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अशोक तिवारी ने बताया कि केंद्र का संचालन पूर्व सैनिक करेंगे। चयनित पूर्व सैनिकाें काे प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह केंद्र पूर्व सैनिकाें काे ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करेगा। जिले के करीब 13 हजार पूर्व सैनिक और 4000 पूर्व सैनिकाें के परिवार के सदस्य काॅमन सर्विस सेंटर से लाभान्वित हाेंगे। हालांकि आमजन के लिए भी यह सर्विस सेंटर खुला रहेगा।

यह भी पढ़े

Rajasthan New Voter List 2023 Pdf Download | राजस्थान नई वोटर लिस्ट जारी देखे अपना नाम

Rajasthan New Ration Card List 2023 | राजस्थान राशन कार्ड नई लिस्ट जारी ,देखे अपना नाम

अब स्पर्श एप से मिलेगी पूर्व सैनिकाें काे पेंशन

पूर्व सैनिकाें व उनके परिवाराें काे पेंशन अब बैंक के माध्यम से नहीं मिलेगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से तैयार करवाए गए स्पर्श एप का इस्तेमाल हाेगा। प्रयागराज स्थित प्रिंसिपल कंट्राेलर ऑफ डिफेंस अकाउंट के माध्यम से सीधे पेंशन स्पर्श एप से पेंशनर्स सैनिकाें के खाते में आएगी। काॅमन सर्विस सेंटर में स्पर्श एप पर माइग्रेट काे लेकर की जाने वाले औपचारिकताएं भी पूरी की जाएंगी। एप के बारे में बारीकियाें से अवगत कराया जाएगा।

जल्द ही पूरी सूचना से अवगत कराया जायेगा।

 


अन्य लोगों को शेयर करे

Leave a Comment