Bhilwara Mahotsav | भीलवाड़ा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम,धूमधाम से बनेगा

अन्य लोगों को शेयर करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Bhilwara Mahotsav | भीलवाड़ा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम | भीलवाड़ा महोत्सव में कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग, एडवेंचर एक्टीविटीज के साथ होंगी ये प्रतियोगिताएं

Bhilwara Mahotsav: राजस्थान की वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में आगामी 12 से 14 जनवरी तक भीलवाड़ा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. तीन दिवसीय महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा 10 से 15 जनवरी तक उद्योग और व्यापार मेला भी आयोजित किया जाएगा. यहां जॉब फेयर, कैरियर काउंसलिंग सहित विभिन्न आयोजन भी होंगे

भीलवाड़ा में कोराना काल के दो साल बाद एक बार फिर से भीलवाड़ा महोत्सव मनाने काे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। 12 जनवरी से इस महोत्सव का आगाज होने वाला है। और यह कार्यक्रम 14 जनवरी तक होगा।

इसको लेकर बुधवार को जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सभी अधिकारियों की बैठक ली। और भीलवाड़ा महोत्सव की तैयारियों के बारे में जाना। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। जिला कलक्टर मोदी ने यह भी कहा कि दो साल से लोगों को भीलवाड़ा महोत्सव का इंतजार था। इसके चलते इस बार होने वाले कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी।

Bhilwara Mahotsav metting

Bhilwara Mahotsav में प्रतियोगिता

भीलवाड़ा महोत्सव में प्री- इवेंट के रूप में 5 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन भीलवाड़ा गोट टैलेंट ऑनलाइन क्विज रखी गई है।

12 जनवरी को भीलवाड़ा महोत्सव की कार्यक्रम सूची

  • सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी।
  • इसके बाद राजेन्द्र मार्ग से होट एयर बलून, पेराग्लाइडिंग,
  • जिप लाईन एवं एडवेंचर गतिविधियां व पतंगबाजी की जाएगी।
  • साथ ही चित्रकूट धाम/राजेन्द्र मार्ग में तीनों दिन बुक फेयर लगाया जाएगा।
  • चित्रकूट धाम में पेंटिंग, माण्डना, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं होगी।
  • भीलवाड़ा महोत्सव में तीनों दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक नगर परिषद टाउनहॉल में थिएटर होगा। जहां हास्य चूडामणि (भोपाल), प्रेमरामायण (दिल्ली), भोपा भेरुनाथ (भीलवाड़ा) नाटक का मंचन किया जायेगा।

यह भी पढ़े

RAJASTHAN FOLK ART FESTIVAL | राजस्थान लोक कला महोत्सव का आगाज

Bikaner Camel festival 2023 | बीकानेर में अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 13 जनवरी से शुरू

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 | राजस्थान में शहरी ओलंपिक खेल 26 जनवरी से शुरु

13 जनवरी को भीलवाड़ा महोत्सव की कार्यक्रम सूची

  • ईको वॉक/नेचर वॉक इको पार्क, हमीरगढ़ में की जाएगी।
  • राजेन्द्र मार्ग स्कूल में स्पीक मैके व विशाल कत्थक कार्यक्रम होंगे।
  • होट एयर बलून एवं एडवेंचर गतिविधियां की जाएगी।
  • कुश्ती प्रतियोगिता चित्रकूट धाम में आयोजित होंगी।
  • वहीं प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चित्रकूट धाम में खाना खजाना प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, मटकी/चम्मच दौड़, चेयर रेस, साफा बांधों प्रतियोगिता होंगी।

14 जनवरी को भीलवाड़ा महोत्सव की कार्यक्रम सूची

  • 14 जनवरी शनिवार कत्थक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए राजेन्द्र मार्ग स्कूल में हॉट एयर बलून एवं एडवेंचर गतिविधियां होगी।

 


अन्य लोगों को शेयर करे

Leave a Comment