Bank Holiday in October 2023 | How many holidays are there in October 2023 | अक्टूबर 2023 में कितनी छुट्टियां हैं | अक्टूबर में दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा तक के मौके पर आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है. महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है. 1 अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti का अवकाश है.
Bank Holiday in October 2023
अक्टूबर का महीना आज से शुरू होने जा रहा है और हर बार की तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2023 महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे (Bank Holiday In October 2023) की लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक, त्योहारों की भरमार वाले इस महीने में कुल 16 बैंकिंग अवकाश पड़ रहे हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.
छुट्टी के साथ हो रही अक्टूबर की शुरुआत
सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और ईद समेत कई पर्वों के चलते छुट्टियों की भरमार थी और अक्टूबर महीने में भी एक के बाद कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें बैंकों में काम-काज नहीं होगा. अक्टूबर में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti), दुर्गा पूजा (Durga Pooja) से लेकर दशहरा (Dadussehra) तक के मौके पर आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है. खास बात ये है कि महीने की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है. 1 अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti का अवकाश है.
यह भी देखे
BOB World Perosanl Loan Apply Online | 5 मिनिट में बैंक ऑफ़ बडौदा से पर्सनल लोन कैसे ले
Phonepe loan kaise le | 5 मिनट में ऐसे ले फ़ोन पे से लोन, जाने तरीका
How many holidays are there in October 2023
महीने में कुल 16 बैंकिंग अवकाश पड़ रहे हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. ।
Bank Holiday in October 2023 list
अक्टूबर में कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. हालांकि, कई छुट्टियां कुछ प्रदेशों में ही लागू होंगी.
- 1 अक्टूबर 2023- रविवार की छुट्टी
- 8 अक्टूबर, 2023- दूसरे रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी
- 14 अक्टूबर, 2023- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद
- 15 अक्टूबर, 2023-रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों का अवकाश होगा
- 22 अक्टूबर, 2023- रविवार के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश होगा
- 28 अक्टूबर, 2023- शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 29 अक्टूबर, 2023-रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
October Month Bank Holiday list Hindi
- 2 अक्टूबर, 2023-गांधी जयंती में भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 18 अक्टूबर, 2023-कटि बिहु के चलते असम (गुवाहाटी) में बैंकों की छुट्टी होगी
- 21 अक्टूबर, 2023-दुर्गा पूजा/महा सप्तमी में अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे
- 24 अक्टूबर, 2023-दशहरा में हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे
- 25 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई में गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी
- 26 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी है
- 27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा, दसई में गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
- 31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी