NewsEducationSchemeLoanRajasthan NewsBankingEmitraJobs

साइकिल से संसद जाने वाले अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजीजू से छीना गया विभाग

By Rajasthanhelp

Published on:

अन्य लोगों को शेयर करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Arjun Ram Meghwal New Law Minister | अर्जुन राम मेघवाल  नए कानून मंत्री | अर्जुन राम मेघवाल को सौपा कानून मंत्रालय

Arjun Ram Meghwal New Law Minister: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की खबर आ रही है। किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय छीना गया। किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय लेकर उसकी जगह दूसरा विभाग दिया जा रहा है। किरेन रिजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय दिया गया। अब अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री। अर्जुनराम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लाेकसभा सीट से सांसद है। इस सीट से वो जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। अर्जुनराम मेघवाल को मोदी 2.0 सरकार में संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के साथ भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। अर्जुनराम मेघवाल के पास मोदी 1.0 में केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास, संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री का प्रभार था।

मेघवाल की जीवन यात्रा बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री को सरकार की तरफ से कार दी गई है, लेकिन वह इस्तेमाल बहुत ही कम करते हैं। कार की बजाय वह साइकिल से संसद जाना पसंद करते हैं। 

अर्जुनराम मेघवाल प्रदेश में पार्टी का बड़ा दलित चेहरा हैं। 66 वर्षीय अर्जुनराम मेघवाल रिटायर्ड आईएएस हैं। मूलत: बीकानेर के किसमीदेसर गांव निवासी मेघवाल का लंबा प्रशासनिक अनुभव है।

अर्जुन राम मेघवाल का जीवन परिचय

 

अर्जुन राम मेघवाल का जन्म 7 दिसंबर 1954 में हुआ। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में हुई थी, जब भाजपा के टिकट पर बीकानेर लोकसभा से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। केन्द्र सरकार में वित्त व कंपनी मामलात राज्य मंत्री संसदीय कार्यमंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए।

साइकिल के शौकीन है देश के नए कानून मंत्री

बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री को सरकार की तरफ से कार दी गई है, लेकिन वह इसका इस्तेमाल करने की बजाय साइकिल से चलना ज्यादा पसंद करते हैं। वह शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति भवन भी साइकिल से ही पहुंचे थे। पूर्व नौकरशाह होने से सरकारी कामकाज की अच्छी समझ, वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री रहते हुए अच्छा काम किया। मेघवाल को प्रधानमंत्री मोदी की पसंद माने जाते हैं।

Arjun Ram Meghwal पढ़ाई के बाद की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी 

पढ़ाई पूरी करने के बाद मेघवाल ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उन्हें भारत डाक एवं तार विभाग में टेलीफोन ऑपरेटर का पद मिला। राजनीति में उनकी शुरुआत तब हुई, जब वह टेलीफोन ट्रैफिक एसोसिएशन का चुनाव लड़े और महासचिव चुने गए। टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में काम करते हुए मेघवाल ने दूसरे प्रयास में राजस्थान राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली। नौकरशाहों की शीर्ष टोली में इन्हें तब जगह मिली जब इनको भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में प्रोन्नत्ति मिली और राजस्थान के चुरू के जिलाधिकारी बने।

ऐसा रहा जीवन

वर्ष 2009 में भाजपा ने मेघवाल को बीकानेर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट का प्रस्ताव दिया। वह जीत कर संसद सदस्य बन गए। उसी संसदीय क्षेत्र से मेघवाल वर्ष 2014 में फिर निर्वाचित हुए।


अन्य लोगों को शेयर करे

Related Post

Leave a Comment